Wednesday, 12 October 2016
Friday, 7 October 2016
जीत के बारे में सोचिये और सफल हो जाइये |
मुझे विश्वास है कि
मै यह कर सकता हूँ ,वाला रवैया शक्ति योग्यता और ऊर्जा देता है |
विश्वास ,दृढ
विश्वास मस्तिष्क को प्रेरित करता है कि वः लक्ष्य को प्राप्त करने के तरीके साधन
और उपाय खोजे |
अविश्वास नकारात्मक
शक्ति है |
शंका कीजिये और असफल
हो जाइये |
जीत के बारे में
सोचिये और सफल हो जाइये |
लीडर का सम्मान करना अच्छी बात है | उससे सीखे | उसे ध्यान से देखे |
परन्तु उसकि पूजा न करे|
जिन लोगो का रवैया फर्स्ट क्लास होता है वे काम
भी फर्स्ट क्लास करते है |
कोई भी आदमी वैसा ही होता है जैसे उसके विचार
होते हैं | बड़ी बातों में यकीन कीजिये |
अगर आपको यकीन है कि आप महान है तो आप एक दिन महान हो जायेगें |
अपने विश्वास की शक्ति का दोहन करें |
विश्वास रचनात्मक शक्ति का संचार करता है | अविश्वास इन पर रोक लगा
देता है |
प्रगतिशील बनाये | नए विचारों का स्वागत करना सीखिए | औसत लोग हमेशा
प्रगति से चिढ़ते हैं |
रचनात्मक सोच का सबसे बड़ी
दुश्मन है परम्परागत सोच |
प्रयोगशील व्यक्ति बने | बंधे बंधाये रूटीन को तोड़ें | नयी पुस्तके
,नए दोस्त ,नए रास्ते और कुछ नया करने की योजना पर काम करते रहे |
कोई भी काम करने या निर्णय लेने में पहल करना सीखिए |
सफल आदमी अपने आप से यह प्रश्न रोज करता है कि “मै इस काम को और बेहतर
कैसे कर सकता हूँ |”
आपको ये जानना होगा ,ये विशवास करना होगा कि आपके पास बहुत महंगे गुण
है जिन्हें सस्ते में नहीं बेचा जा सकता |
,समय में ज्यादा कीमती आपका मूल्य है |
आपका दिमाग विचारो की फैक्ट्री है इसलिए उत्तम विचारो का निवेश इसमें
करे |
सफल लोगों का अनुकरण करे |
सफलता के बारे में सोचने पर ही आपका दिमाग सफलता की योजना बनाना शुरू
कर देता है |
सफल लोग सुपरमैन नहीं होते |
हम जितना अभ्यास करेंगें ,हम उतनी ही जल्दी सफल होगें |
नकारात्मक व्यक्ति की बातों
को अपने ऊपर से इस तरह से फिसल जाने दे जिस प्रकार कमल के फूल पर से बूँद
फिसल जाती है |
लोगो को महत्व दें वें आपके लिए अधिक काम करना शुरू कर देंगें |
प्रशंसा और तारीफ़ करने की आदत डाले | ये आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत
है | बचपन से लेकर बुढ़ापे तक लोग अपनी प्रशंसा सुनना पसंद करते है | लोगो को उनका
नाम लेकर बुलाएँ ,ये अपनापन पैदा करता है | गर्मजोशी से स्वागत और एक सच्ची
मुस्कुराहट इसके लिए काफी हैं |
लोगों के सहयोग को अपनी सफलता का हिस्सा बनाये और इसके लिए उनका
धन्यवाद और आभार प्रकट करने में कभी संकोच न करें |
अपने आस पास के माहौल और वातावरण का ध्यान रखे क्योकि ये आपको, आपके
व्यक्तित्व को आकार देता है | आप की सभी आदते आपके माहौल की ही उपज हैं |
आपका माहौल ही आपका दिमागी भोजन है और यही आपकी विचार शक्ति को
प्रभावित करता है |
सही लोगो से जान पहचान आपको सफलता के रास्ते पर ले जाती है |
नकारात्मक लोगों से सावधान रहें ,उनका बारीकी से निरिक्षण करें और
स्वयम को उनके अनुसार ढलने न दें |
जो जानते है उन्ही से सलाह लेने का नियम अपनाएं |
नेत्रत्व के लिए शक्ति की जरूरत होती है और शक्ति के लिए सहयोग जरूरी
होता है |
खुद की कोशिशों से ज्यादा दूसरों से प्रदर्शन करवाने की योग्यता एक
सफल लीडर की पहचान होती है |
पैसे से कही अधिक, प्रशंसा और सम्मान के लिए काम करना एक लीडर का
लक्ष्य होते हैं |
शिक्षित व्यक्ति वह है जो दूसरों के अधिकारों का हनन किये बिना जीवन
में मनचाही वस्तुएं पाना सीख लेता है |
आईने के सामने खड़े होकर आप अपने सबसे अच्छे मित्र और शत्रु को एक साथ
देख सकते है |
सही समय का इन्तेजार कभी मत कीजिये ,आगे बढिए समय अपने आप सही हो
जाएगा |
जो व्यक्ति जोखिम नहीं लेता ,आम तौर पर उसे वही मिलता है जो दूसरों के
चुनने के बाद बचा रह जाता है |
खुद को प्रभावकारी रूप से बदलने के लिए हमें सबसे पहले अपनी
अनुभूतियों को बदलना होगा |
आप जो सीखे उसे अपने साथियों को बताएं और खुद उस पर अम्ल करना शुरू
करें | जानने और न करने का मतलब होता है आपने कुछ नहीं जाना |
Subscribe to:
Comments (Atom)